Top News

रुपौली में बाढ़ का मुद्दा उठा विधानसभा में, विधायक की आवाज बुलंद


रुपौली विधानसभा के वर्तमान विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने बिहार विधान सभा में विजय लालगंज क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों के हितों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि यह क्षेत्र लगातार करीब चार महीनों तक बाढ़ की चपेट में रहता है, जिससे हर वर्ष जान-माल का भारी नुकसान होता है और आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाता है।
विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि बाढ़ के समय किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं, पशुपालकों के पशु असुरक्षित हो जाते हैं और गरीब परिवारों के सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि विजय लालगंज क्षेत्र में शीघ्र रिंगबांध का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को बाढ़ से स्थायी राहत मिल सके और क्षेत्र का समुचित विकास हो सके।
विधानसभा में यह मुद्दा उठते ही रुपौली विधानसभा क्षेत्र की जनता में खुशी और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। लोगों का कहना है कि उनके विधायक ने सही समय पर जनता की पीड़ा को सदन तक पहुँचाया है। क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में कहा कि इस बार उन्होंने सही विधायक चुना है, जो जमीन से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से उठाकर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
रुपौली विधानसभा की जनता को अब उम्मीद है कि रिंगबांध के निर्माण से बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान होगा और क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post