बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ पूर्णिया के जिला अध्यक्ष जयनंदन कुमार को सहायक प्रोफेसर पद के लिए नेट क्वालीफाई करने से शिक्षक साथियों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई, बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि जयनंदन कुमार के रूप में पूर्णिया के शिक्षक साथियों ने एक योग्य जिला अध्यक्ष चुना है,जो की बहिर्मुखी प्रतिभा के धनी नहीं है।
बल्कि अंतर्मुखी प्रतिभा के भी धनी है,नेट में सफलता इसी बात का द्योतक है, वही शिक्षक नेता अब्दुल बासित ने कहा कि जयनंदन केवल शिक्षक हित की लडाई नहीं लडता है बल्कि छात्र हित में लगा रहता है शिक्षक नेता शम्स तबरेज ने कहा जयनंदन का बच्चों से लगाव ही उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है ,वही रूपौली के पूर्व प्रमुख खुशेन्दर कुमार निराला ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि जयनंदन ने यह साबित कर दिया कि रूपौली में गुदड़ी के लाल की कमी नहीं है,कितनी गरीबी को झेलकर जयनंदन प्राथमिक विद्यालय शिक्षक बना फिर हाईस्कूल शिक्षक बना और आज सहायक प्रोफेसर के लिए नेट जैसी परीक्षा में सफलता हासिल किया, यह वाकई प्रशंसनीय है। रूपौली के नौजवानों को जयनंदन से सीख लेने की जरूरत है।
Post a Comment