शहर के शिशु भारती विद्यालय के निकट राम प्रकाश प्रसाद के निज निवास पर आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को भक्तिभाव से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। कथा के इस दिव्य प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।
पांचवें दिन की कथा में बाल लीला, पूतना मोक्ष, गौचारण लीला, चीरहरण प्रसंग एवं गोवर्धन महोत्सव का अत्यंत भावपूर्ण ढंग से वर्णन किया गया। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं भक्तों को सहज भक्ति, प्रेम और विश्वास का मार्ग दिखाती हैं। पूतना मोक्ष प्रसंग के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रभु शरण में आए हर जीव का उद्धार करते हैं।
गौचारण लीला में श्रीकृष्ण के सखाओं के साथ प्रेमपूर्ण संबंधों का वर्णन किया गया, वहीं चीरहरण प्रसंग के माध्यम से अहंकार त्याग कर पूर्ण रूप से भगवान पर समर्पण का संदेश दिया गया। गोवर्धन महोत्सव की कथा सुनते ही पंडाल “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। कथावाचक ने बताया कि गोवर्धन पर्वत उठाकर श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान को चूर किया और भक्तों की रक्षा की।
कथा स्थल पर भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
इस मौके पर
राम प्रकाश प्रसाद,धैर्य आनंद,मनीष दास,वर्णिका दास,अमरजीत कुमार,विजय प्रकाश,मनीषा प्रकाश,विजय कुमार,गणेश दास,अरविंद दास,दिनेश दास,पियूष कुमार,मोती लाल शर्मा,आनंद प्रकाश,मनोज दास,अनमोल कुमार,अमृत कुमार,कर्नल दास,शिव फिटकरिवाल,गौरव मरोठी,पूनम पण्डिय,मनोज गोयल,हीर्देये भगत,धनश्याम अग्रवाल,विजय लखोटिया,राजीव रमन भस्कर,
आज़ाद शत्रु अग्रवाल,श्याम अग्रवाल,महेंद्र मरोठी,रितेश भोगला,मनोज मल्लिक,मानिक बोथरा,अमित केडिया,बीरबल महेता,राम निवास गोयल,,युगेश अग्रवाल,पंकज समदरिया, CA दीपक अग्रवाल दीपक केजरीवाल,सजन कुमार गुप्ता,अलका अग्रवाल,मातादीन अग्रवाल, अभिनाश शर्मा, , ज्योती भगत, सूरज चौहान, अमित अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल,राजू साह, सुशील कुमार, बिक्रम कुमार, राजू डाबड़ीवाला, रितिक फोगला
सुनीता गोयलशिवानी दास,प्रीति प्रभा,प्रभा प्रसाद,आरती देवी,मीनू कुमारी,निशा देवी,बेबी कुमारी,पूजा कुमारी,गीता देवी,नूतन दास,कुमुद शर्मा,सुनीता लढ़ा,राखी बोथरा, किरण गुप्ता,कुसुम शर्मा, प्रभा सेठिया,लक्ष्मी गौतम,स्नेह लाता गौतम,दीपा अग्रवाल, मनोरमा अग्रवाल,रेशमी अग्रवाल,बिमल देवी गुप्ता,प्रीति गुप्ता,नीतू केडिया आदि उपस्थित थे।
Post a Comment