जोगबनी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित अमन मिश्रा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को रोमांचक अंदाज़ में संपन्न हुआ। इस अहम मुकाबले में मुजफ्फरपुर और विराटनगर की टीमें आमने-सामने थीं। कड़े संघर्ष और बेहतरीन खेल के बाद मुजफ्फरपुर की टीम ने विराटनगर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच समाप्त होते ही मैदान तालियों और जयघोष से गूंज उठा। लेकिन इस मुकाबले की सबसे यादगार और भावुक क्षण तब आया, जब जीत के बाद मुजफ्फरपुर टीम के कप्तान ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजन से जुड़े लोगों के सामने एक ऐतिहासिक घोषणा कर दी।
मुजफ्फरपुर के कप्तान ने कहा की आज फाइनल में पहुंचने के बाद मैं गर्व के साथ यह घोषणा करता हूँ कि अब हमारी टीम का नाम अमन मिश्रा क्रिकेट टीम मुजफ्फरपुर होगा।
कप्तान की इस घोषणा ने पूरे मैदान का माहौल बदल दिया। यह सुनते ही वहां मौजूद अमन मिश्रा के माता-पिता भावुक हो गए। आंखों में आंसू और चेहरे पर गर्व की झलक साफ दिखाई दे रही थी। अमन मिश्रा के माता पीता पत्रकार वरुण मिश्रा एवं माला मिश्रा भी इस पल से अभिभूत नजर आए।
यह घोषणा सिर्फ एक टीम के नाम बदलने की नहीं थी, बल्कि यह उस सम्मान, संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक बनी, जिसने इस टूर्नामेंट को एक नई पहचान दी। मैदान में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर कप्तान की इस सोच और निर्णय की सराहना की।
प्रशांत क्रिकेट क्लब के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य टी-20 टूर्नामेंट के सभी सदस्यों ने भी कप्तान के इस फैसले को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया।
जोगबनी रिपोर्टर अजय प्रसाद ने कहां की
अमन मिश्रा टी-20 टूर्नामेंट का यह सेमीफाइनल मुकाबला सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि भावनाओं, सम्मान और क्रिकेट के प्रति समर्पण की एक यादगार कहानी बन गया, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
Post a Comment