Top News

कोढ़ा विधायक ने मुखिया प्रतिनिधि संजय झा की माता के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त ,शांति के लिए की गई प्रार्थना


कोढ़ा विधायक ने फलका प्रखण्ड अंतर्गत उतरी सोहथा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय झा  की पूज्य माताजी के असामयिक निधन पर   उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । इस अवसर पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर विधायक ने उन्हें ढांढस बंधाया ।
मौजूद लोगों ने भी ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। इस दुखद घड़ी में पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी शोक व्यक्त करने पहुंचे थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post