Top News

घटती ठंड में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, मच्छरजनित बीमारियां दे सकती हैं दस्तक: चिकित्सकों की अपील


कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में ठंड के मौसम के कम होते ही क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे मच्छरजनित बीमारियों के फैलने की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्य ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कहीं भी पानी जमा न होने दें। घरों में कूलर, टंकी, गमले और खुले बर्तनों में जमा पानी मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बन रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छरदानी, रिपेलेंट और पूरे कपड़े पहनने की सलाह दी है। साथ ही बुखार, सिरदर्द या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की गई है।
To
चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि समय रहते सावधानी न बरतने पर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post