बैसा प्रखंड सहकारिता अधिकारी मो साजिद अली ने गुरुवार को बीआरसी भवन में अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्रखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर योगदान दिया। प्रभार लेने के बाद प्रभारी शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए वे लगातार स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सभी विद्यालय प्रधानों से स्कूल की समय सारिणी के अनुसार विद्यालय का संचालन करने को कहा है। इस मौके पर बीआरपी मो. गुलफाम, डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार कुमार, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव मो. आदिल अनवर, अबुबकर सिद्दीक, मो. मुजम्मिल शम्स तबरेज, दीनार अहमद, मो. एजाज आलम, वसी अहमद, आदि थे।
बीसीओ ने बीईओ का अतिरिक्त प्रभार लिया।
Cityhalchal News
0
Post a Comment