कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बस स्टैंड के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्थी महेशपुर नवटोलिया गांव निवासी जागो मंडल (45) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार जागो मंडल अपने पुत्र के साथ महंत चौधरी के घर निर्माण कार्य के लिए कुरसेला आया था। बुधवार को वह महंत चौधरी के साथ बाजार स्थित बस स्टैंड के पास चदरा दुकान से सात पीस टीन चदरा शीट खरीदकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टोटो ने उसे ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही टीन सड़क पर गिर पड़ा और उसका नुकीला हिस्सा जागो मंडल की गर्दन में धंस गया।
घटना के बाद उसकी गर्दन से तेज रक्तस्राव होने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कपड़े से गर्दन कसकर खून रोकने का प्रयास किया और टोटो से ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि गर्दन में लगभग 15 सेंटीमीटर लंबा और 6 सेंटीमीटर गहरा घाव है तथा अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।शव जैसे ही कुरसेला चौक सर्विस रोडजैसे ही पहुंचा परिजनों ने कुछ देर के लिए नेशनल 31 हाईवे पर शव को रखकर मुआवजे की मांग करने लगे मामले की सूचना मिलते ही कुछ देर बाद थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर सूझबूझ से परिजनों को समझा कर शव कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।
Post a Comment