Top News

9 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान 9 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई हरियाखाल मोड़ के पास की गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे पुलिस टीम गश्ती पर थी। इसी दौरान हरियाखाल मोड़ के पास एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर हाथ में प्लास्टिक का थैला लेकर भागने लगा।संदेह के आधार पर पुलिस बल की सहायता से उसे घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मुन्ना सोरेन (35 वर्ष), पिता खड़ा सोरेन, ग्राम हरियाखाल पश्चिम टोला थाना अनगढ  के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसके थैले में देशी शराब है। तलाशी के क्रम में एक सफेद रंग के गैलेन से करीब 9 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। वही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बिहार में शराब का रखना, बेचना, बनाना, खरीदना, पीना एवं परिवहन करना पूर्णतः प्रतिबंधित है और यह संज्ञेय अपराध है। आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post