Top News

शराब पीकर हो- हंगामा करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार

बैसा (पूर्णियां) अनगढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शराब पीकर हो - हंगामा करने वाले तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धुसमल गांव निवासी - नारायण महतो , झरी लाल महतो एवं राम विलास महतो शामिल है। 
पुलिस के अनुसार रात्रि लगभग 7 बजे कदम चौक के नजदीक तीन व्यक्ति बलियामुनी आदीवासी टोला जाने वाली कच्ची सड़क पर हो - हल्ला व हंगामा कर रहा था । जिसे पुलिस बल के सहयोग से घेरे में लिया गया। तथा उक्त घेरे में लिए गए व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ब्रेथ एनालायजर मशीन से शराब पीने का जाँच कराने हेतु रौटा थाना लाया गया। जहां ब्रेथ एनालायजर मशीन से शराब का जाँच कराई । जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके उपरांत तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post