Top News

पप्पू यादव ने कुरसेला अग्नि पीड़ितो को 10-10 हजार की दी आर्थिक सहायता

कटिहार जिले के कुरसेला हाट में बीते 15 फरवरी की शाम एक दुकान में अचानक आग लगने से भीषण अग्निकांड हो गया। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते करीब सैंकरो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दुकानदारों की वर्षों की पूंजी कुछ ही पलों में जलकर राख हो गई।अग्निकांड के बाद पीड़ित दुकानदारों और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। पीड़ित दुकानदार जनप्रतिनिधियों से मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं। लेकिन सरकार की तरफ से अब तक कुछ ना मिला लेकिन।
इसी बीच जेल से निकलते ही बुधवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कुर्सेला पहुंचकर अग्नि पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। उनके आगमन से पीड़ितों में उम्मीद जगी। सांसद ने सबसे निम्न टपके के गरीब व्यवसाय अधिक प्रभावित दुकानदारों को अपने निजी कोष से तत्काल जीविकोपार्जन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की।
सांसद के इस पहल की दुकानदारों ने सराहना की और कहा कि इस कठिन समय में मिली मदद उनके लिए संबल साबित होगी। मौके पर जिला पार्षद उमेश यादव, गोपाल प्रसाद यादव, राजेश यादव, संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव, अमन आर्यन सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में दुकानदार उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post