काफी अवधि लगभग 20 वर्षों के बाद नियोजित शिक्षक , संप्रति विशिष्ट, विद्यालय अध्यापक व प्रधान शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति का रास्ता प्रशस्त हो गया है। नियोजित शिक्षक (प्रशिक्षित शिक्षक) के रूप में 12 वर्ष पूरा करने वाले नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक व प्रधान शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति हेतु पत्र जारी हुआ है। इससे शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव आदिल अनवर ने कहा कि कालबद्ध प्रोन्नति से नियोजित शिक्षकों के रूप में कार्यरत लाखों शिक्षक लाभान्वित होंगे। कहा कि विभाग ने स्नातक ग्रेड, उच्च माध्यमिक ग्रेड में प्रोन्नति का भी पत्र जारी हो गया है। जल्द ही अहर्ताधारी बेसिक ग्रेड के विशिष्ट शिक्षकों का स्नातक ग्रेड में और 9-10 के शिक्षकों का 11-12 ग्रेड में प्रोन्नति संभव होगी। उन्होंने सभी नियोजन इकाई से आग्रह किया है कि अतिशीघ्र प्रोन्नति के कार्य को पूरा करें। प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव आदिल अनवर ने इस मामले को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिला। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड कार्यालय सचिव सह कोषाध्यक्ष - आफाक आलम , प्रवक्ता मशूद आला आदि मौजूद थे।
लंबी अंतराल के बाद सरकारी स्कूल के नियोजित शिक्षकों को मिलेगी कालबद्ध प्रोन्नति
Cityhalchal News
0
Post a Comment