Top News

विधायक ने विधानसभा में आई बैंक प्रारंभ करने की मांग की


बिहार विधानसभा बजट सत्र के सदन में विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में आई बैंक शीघ्र  प्रारंभ करने की मांग करते हुए कहा नेत्रहीनों को नई रोशनी एवं नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। मा0 स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही आई बैंक की सेवा शुरू कर दी जायेगी। विधायक ने कहा नेत्रहीन लोगों को नई रोशनी के लिए दधीचि देहदान समिति के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाई गई है, जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके अतिरिक्त विधायक ने पूर्णिया नगर निगम शहरी क्षेत्र में जल निकासी के स्थायी समाधान हेतु स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज निर्माण एवं आधुनिक सीवरेज नेटवर्क योजना की स्वीकृति के साथ राशि आवंटन की मांग की, ताकि जलजमाव की समस्या से नगरवासियों को राहत मिल सके। महिला अधिवक्ताओं के लिए बार लाइब्रेरी परिसर में लेडीज एडवोकेट हॉल निर्माण तथा जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं की बकाया प्रोत्साहन राशि के शीघ्र भुगतान का मुद्दा भी उन्होंने प्रमुखता से उठाया। साथ ही ईस्ट ब्लॉक के कवैया पंचायत वार्ड संख्या 9 विषहरी स्थान से देवलाल चौहान के घर तक तथा गौरा पंचायत के मलतकिया वीरू मुसहरी से संथाली टोला तक सड़क निर्माण की मांग को सदन में रखा। विधायक ने कहा बजट सत्र के दौरान पूर्णिया के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आवाज उठाई जा रही है, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ पूर्णिया क्षेत्र की जनता को मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post