Top News

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक का माहौल

कुरसेला थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार खैरिया निवासी रामाशीष यादव (50) वर्ष का बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गया। बताया गया कि बीते सोमवार को वे अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान गुदरी हटिया स्टेशन रोड के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर कटिहार रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मोत हो गई।रामाशीष यादव के निधन की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे अपने पीछे पत्नी सुलेखा देवी, पांच पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।मृतक की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि उनके पति टेंपू स्टैंड में स्टैंड किरानी का कार्य कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है।घटना के बाद से गांव और कुरसेला टेंपू स्टेट  में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post