कोढ़ा पुलिस ने चोरी की वारदात की 5 लाख की राशि को बरामद करने की एक बड़ी सफलता अर्जित की है ।थाना पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना कांड 26/26 में चोरी गयी कुल पांच लाख रुपये की राशि बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद राशि को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत पुपरी थाना, जिला सीतामढ़ी को सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई से कटिहार जिला की कोढ़ा पुलिस एवं सीतामढ़ी के पुपरी थाना के बीच बेहतर समन्वय और सक्रिय पुलिसिंग अनुसंधान के जरिए यह सफलता हाथ लगी ।जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र में 5 लाख की चोरी की घटना दर्ज की गयी थी. जांच के दौरान मिले तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कोढ़ा थाना पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जुराबगंज वार्ड एक में छापेमारी की. इस दौरान चोरी की पूरी राशि बरामद कर ली गयी. स्थानीय लोगों ने कोढ़ा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे. यह कार्रवाई अंतर-जिला समन्वय का एक मजबूत उदाहरण है, जो आने वाले समय में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम साबित हो सकती है।
कोढ़ा गैंग से पांच लाख बरामद कर सीतामढ़ी पुलिस को सौंपा
Cityhalchal News
0
Post a Comment