रौतारा थाना कांड संख्या 31/26 दर्ज करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अनैतिक देह व्यापार के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिवत उचित मार्गरक्षण में कटिहार न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया।गिरफ्तार किए गए प्राथमिक अभियुक्तों में सुल्तान पिता अब्दुल कुदूस, ग्राम सिमरिया थाना कोढ़ा जिला कटिहार, रवि कुमार पिता चमरू मारिया, निवासी महेशवा थाना रौतारा जिला कटिहार, रामावतार पिता नन्नी, निवासी काजीवाला थाना संभल जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) तथा रन सिंह पिता डंबर सिंह, ग्राम छतरपुर मरैला थाना इस्लामनगर जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी आरोपियों को चंदवा पंचायत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
चार पहिया वाहन से एक युवति के साथ इन सभी को गिरफ्तार किया गया। सभी के मोबाइल को भी जब्त किया गया।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह के अवैध कार्यों के विरुद्ध पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है और किसी भी कीमत पर समाज में अनैतिक गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल युवती का बयान न्यायालय कटिहार में कराया गया है।
Post a Comment