मीरगंज थानाक्षेत्र के सरसी मोड़ स्थित बाबा नाम केवलम प्लांट पर गुरुवार को एकदिवसीय आनंद मार्ग द्वारा भजन कीर्तन एवं भव्य भंडारा का आयोजन संवेदक धनंजय सिंह के द्वारा किया गया । भजन कीर्तन में विद्वान संतों के मुखारविंद सुनने काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे । आचार्य अपरेशनान्द जी महाराज, रुद्र शिवानंद बनारस, तपो सिद्धानंद बाबा, डॉ मोहन सुंदरानंद पटना, डॉ दादा सुपौल, विक्रम जीत बनमनखी धीमा, मिथलेश जी बनमनखी से पहुंचकर अपने प्रवचनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया । आनंद मार्ग के एक से बढ़कर एक भजन सुनकर आए हुए श्रद्धालुओं का मन तृप्त हो गया । प्रवचन के दरम्यान बताया गया कि अहिंसा से बड़ा कोई धर्म नहीं है, हमें अंधविश्वास से ऊपर उठकर परोपकारी बनना चाहिए । जीवन को शांति प्रदान के लिए भजन कीर्तन के साथ साधना अति आवश्यक है। माता पिता के सम्मान करने वाले हमेशा पूजे जाते हैं, माता पिता को कष्ट देने वाला के लिए नरक में जगह है। माता पिता एवं संतों की सेवा करने वाला कभी दुखी नहीं होता है । गणेश भगवान भी देवताओं में पूजनीय इसलिए हुए क्योंकि उन्होंने माता पिता को जीवन में प्राथमिकता दिया । इसलिए माता पिता से बढ़कर इस जगत में कोई बड़ा नहीं है । भजन कीर्तन के सम्पन्न के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय यादव, मृत्युंजय यादव, अजय यादव, अशोक यादव, निखिल रंजन देव, नीतीश गुप्ता, गुरुशरण यादव, राहुल भगत समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा ।
नीलकंठ दिवस के मौके पर एक दिवसीय आनंद मार्ग द्वारा भजन कीर्तन एवं भंडारा का आयोजन
Cityhalchal News
0
Post a Comment