Top News

बकाया वसूली अभियान तेज, 600 से अधिक कनेक्शन काटे गए


कोढ़ा प्रखंड में फरवरी माह के लिए निर्धारित ढाई करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु बिजली विभाग ने विशेष टीम का गठन कर सघन अभियान शुरू किया है मामले को लेकर कन्या अभियंता पंकज कुमार ठाकुर ने बताया की। विभाग की ओर से लगातार छापेमारी कर बकाया वसूली और बिजली चोरी पर कार्रवाई की जा रही है अधिकारियों के अनुसार जनवरी माह में करीब 600 बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत संबंध विच्छेद किया गया। साथ ही बिजली चोरी करते पकड़े गए 17 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। चालू माह फरवरी में अब तक 300 उपभोक्ताओं का बकाया रहने पर कनेक्शन काटा जा चुका है तथा 15 लोगों पर बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है।विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन उपभोक्ताओं पर 2000 रुपये से अधिक बकाया है, वे शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें, अन्यथा कभी भी उनका विद्युत संबंध विच्छेद किया जा सकता है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।खासकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं पर विभाग की विशेष नजर है। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर आधारित है, जिससे मीटर की गतिविधियों को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। मीटर में दर्ज लोकेशन (लॉन्गिट्यूड और लैटिट्यूड) के आधार पर उपभोक्ता के परिसर तक पहुंचकर कार्रवाई करना संभव है।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिल भुगतान करें और किसी भी प्रकार की अवैध बिजली उपयोग से बचें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post