Top News

महिला दिवस पर एनीमिया मुक्त अभियान की गूंज: सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और पौधारोपण से दिया सशक्त संदेश


कोढ़ा में महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र में “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर कस्तूरबा बालिका छात्रावास मड़वा नजरा चौकी विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को एनीमिया के प्रति जागरूक करना तथा उनके स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना रहा।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश दिया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) उषा किरण ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनीमिया से मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता और संतुलित आहार बेहद जरूरी है। उन्होंने आयरन युक्त भोजन के सेवन और नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील की।
इसी क्रम में सीडीपीओ ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका राज श्री ,शशि सिन्हा, बीसी प्रतिभा कुमारी, सहित विद्यालय के प्राचार्य महानंद पंडित व बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, किशोरियां एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post