Top News

सुपौल में बड़ी कार्रवाई: 1275 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर 4 फरवरी को सुपौल थाना क्षेत्र के लालगंज वार्ड संख्या-11 में छापेमारी की गई। पुलिस एवं मद्यनिषेध टीम की संयुक्त कार्रवाई में कामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान उसके घर से कुल 1275 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सुपौल थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद इंजेक्शन के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post