पूर्णियां। अमौर प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में पीसीसी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास मुख्य पार्षद बीबी दिलआरा बेगम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद जीनत परवीन और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो. शाहनवाज आलम मौजूद रहे, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शाहनवाज आलम ने बताया कि तासीर के घर से मुशा के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण होगा, इसकी प्राक्कलित राशि 14 लाख 43 हजार 40 रुपये है, जिसका निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को सहुलियत होगी पहले लोग कच्ची सड़कों पर आवाजाही कर रहे थे, जिनसे कीचड़ पर चलने में काफी कठिनाई हो रही थी।
शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मो. शाहनवाज आलम ने कहा कि नगर पंचायत अमौर के विभिन्न वार्डों में पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा, मुख्य पार्षद बीबी दीलआरा बेगम ने कहा कि अमौर नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए पहल की जा रही हैं. आवागमन की अच्छी सुविधा होने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता है. इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जनता को राहत मिलेगी, शिलान्यास के दौरान संवेदक को गुणवत्तापूर्ण एस्टीमेट के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया, कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुख्य पार्षद बीवी दीलआरा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शाहनवाज आलम ,वार्ड पार्षद जीनत परवीन , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. रेहान आलम एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment