Top News

अमन मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्णिया की दमदार जीत

प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट श्रृंखला के मैच नंबर–5 में पूर्णिया की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए (नेपाल झापा ) को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा।
मैच में टॉस जीतकर झापा नेपाल ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 139 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल की ओर से अनिल लामिछाने ने 30 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, जबकि आविष कुमार ने 35 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया।
पूर्णिया की गेंदबाज़ी काफ़ी प्रभावशाली रही। हम्ज़ा, आयुष और अशिष साकेत ने 4–4 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 2–2 विकेट झटके और नेपाल की रन गति पर लगाम लगाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया की टीम ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 145 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पूर्णिया की जीत में आकिब रज़ा की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 47 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली। वहीं अयान खान ने 16 गेंदों पर 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन के लिए आकिब रज़ा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉक्टर सैकत तरफदार के हाथो से दिया गया। इस मौके पर पीसीसी के सदस्य सहित वरुण मिश्रा एवं माला मिश्रा मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post