पूर्णियां। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे की पूजा अर्चना हर्षोल्लास पूर्वक भक्तिमय वातावरण में सभी पूजा पंडालों एवं शिक्षण संस्थानों में हुआ । विद्या की अधिष्ठात्री देवी की पूजा अर्चना में शिक्षक एवं छात्रों का काफी उत्साह देखा गया । आदर्श मध्य विद्यालय चंपावती सहित दर्जनों कोचिंग सेंटर में माता सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई । एक्सलेंट कोचिंग सेंटर के निदेशक दीपक कुमार द्वारा विगत वर्षों की तरह इस बार भी विशाल पूजा पंडाल बनाकर माता सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई ।
सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर कोचिंग के छात्रों द्वारा क्विज, संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । छात्र छात्राओं ने एक के बाद एक मनमोहक भक्ति गीतों से भक्तिमय माहौल कर दिया । बिहार बोर्ड परीक्षा के मैट्रिक एवं इंटर के छात्रों ने माता शारदे से सर्वाधिक अंक लाने की प्रार्थना किया । ग्रामीणों एवं छात्रों ने उल्लास पूर्वक नम आंखों से माता सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित कर जनकल्याण की प्रार्थना किया ।
Post a Comment