जोगबनी अररिया।
आईएचएचएस अकादमी, बथनाहा ने मंगलवार को अपना बीसवाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शश्वत रंजीत (आईपीएस), कमांडेंट, 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रानी देवी, मुख्य पार्षद, जोगबनी; डॉ. श्रीपाद जे. वालावलकर, एम.डी., डी.पी.बी., कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट, विराट नर्सिंग होम, विराटनगर तथा डॉ. फिरोज कुमार चौधरी, कार्यकारी निदेशक, बिराट रानी आंखा अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड शामिल थे।
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुकमित लेप्चा एवं निदेशिका श्रीमती रोजी देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य श्री लेप्चा ने अपने संबोधन में कहा कि बीस वर्ष पूर्व स्थापित यह संस्था आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक सशक्त केंद्र बन चुकी है।
मुख्य अतिथि श्री शश्वत रंजीत ने कहा कि आईएचएचएस अकादमी शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है और ऐसे संस्थान समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्री मति रोजी देवी ने कहा किइस वर्ष विद्यालय को विज्ञान संकाय में +2 स्तर सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्धता प्राप्त हो गई है, हमारी कोशिश यह रहेगी की बच्चों को +2स्तर में भी इतनी अच्छी पढाई मिले कि उन्हे कोचिंग के लिए महंगे खर्च कर कोटा, पटना या अन्यत्र नहीं जाना पडे।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
---
Post a Comment