सुपौल,छातापुर। सिटी हलचल
सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत मधुबनी पंचायत निवासी अंकित कुमार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आयोजित होने वाली ईस्ट जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। अंकित कुमार आगामी दिनों में कटक (ओडिशा) में आयोजित इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
अंकित कुमार, स्वर्गीय नरेश चन्द्र झा एवं माता सिंधु झा के पुत्र हैं। वे बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा से जुड़े हैं और इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय स्तर पर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर ही ईस्ट जोन टीम में उनका चयन संभव हो सका।अंकित के चयन की खबर मिलते ही मधुबनी पंचायत सहित पूरे छातापुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गांव के खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी अंकित कुमार के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अंकित की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Post a Comment