जोगबनी/अजय प्रसाद
पडोसी देश नेपाल के बिराटनगर मे भारतीय लोगो को मनोरंजन और देह व्यापार से पैसे कमाने बाले एक होटल मे पुलिस की छपामारी मे दो लोगो को गिरफ्तार किया हैं।
मिली जानकारी अनुसार बिराटनगर मे गीत गजल नाच गाना के नाम पर अवैध यौन धंधा चल रहा हैं। बिराटनगर स्थित 11 रोड शेष चौक के समीप भीनतुना गीत गजल मे 16 वर्षीय नवालिक लड़की को बंधक बना कर उस से जबरन भारतीय लोगो से यौन धंधा कराने के शिकायत पर दो लोगो को मोरंग नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। इस घिनौना अपराध मे शामिल मोरंग नेपाल पुलिस ने होटल के संचालक सहित दो लोगो को गिरप्तार किया हैं। गिरप्तार लोगो मे बिराटनगर 12 निवासी 33 वर्षीय गजल संचालक परशुराम कामत एवं बिराटनगर 08 का 26 वर्षीय मनीष ठाकुर के रूप मे किया गया हैं। बता दे की नेपाल के झापा जिला निवासी नवालिक किशोरी विगत पांच महीना से उक्त गीत गजल मे काम करती थी। काम करने के क्रम मे सांचलक द्वारा किशोरी को एक कमरे मे बंधक बना कर भारतीय ग्राहक के साथ जबरन देह व्यापार कराया जाता था।
मोरंग जिला पुलिस के प्रावक्ता सह डीएसपी कोपिला चूड़ाल इसकी जानकारी देते हुय बताया की किशोरी के शिकायत पर ये कारवाई की गई हैं। आज भी कोइ ग्राहक के साथ जबरन किशोरी के साथ देह व्यापार किया जा रहा था, जिस पर किसी बहाने किशोरी ने पुलिस को सुचना दी। सुचना के आधार पर होटल मे छपामारी कर दो लोगो को गिरप्तार किया गया हैं। गिरफ्तार लोगो पर मानव बेचने और देह व्यापार के साथ शरीर बंधक बनाने का मुक़दमा दर्ज कर पुछताछ किया जा रहा हैं। नेपाल मोरंग पुलिस ने बताया हैं की और भी ऐसे कई होटल हैं जहाँ पर किशोरी से जबरन घिनौना देह व्यापार करने शिकायत और आशंका हो रही है। जिस सख्त नजर पुलिस प्रशासन की है।
Post a Comment