जोगबनी अररिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर बिहार प्रांत के 67वा प्रांतीय अधिवेशन 3 से 5 जनवरी को माँ थावे भवानी की पावन भूमि गोपालगंज , बिहार में संपन्न हुआ । इस प्रांतीय अधिवेशन में नयी प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे जोगबनी से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे अभिनव प्रकाश राय को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है । अभिनव लगातार वर्ष 2018 से अभाविप में सक्रिय रूप से विभिन्न दायित्वो का निर्वहन करते आ रहे हैं ।
जोगबनी नगर के नगर कार्यकारिणी सदस्य, नगर सह मंत्री, नगर उपाध्यक्ष , जिला सोशल मीडिया संयोजक जैसे महत्पूर्ण दायित्वो का निर्वहन कर चुके हैं और वर्ष 2020 में फारबिसगंज महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अभाविप ने संयुक्त सचिव पद के लिए प्रत्याशी बनाया था । अभिनव ने कहा कि अभाविप संगठन ने जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है वो पूरी जिम्मेदारी से निभायेंगे, उन्होंने प्रांत और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से काम करेंगे एवं जोगबनी में मजबूती से अभाविप का संगठन विस्तार करेंगे ।
अभिनव के इस मनोनयन पर अभाविप के प्रांत SFD सह प्रमुख आकाश श्रीवास्तव , जिला संयोजक शिवम साह, जोगबनी के नगर अध्यक्ष गणेश साहा , पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष यादव , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शैलेश राय, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष घनश्याम राम , बजरंग दल के जिला संयोजक संजीव साह, संतोष झा, आशीष झा, अभिषेक घोष , मानव शर्मा , दिवाकर ठाकुर, शुभम राय, विष्णु गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया । कार्यकर्ताओं का बीच खुशी की लहर है और सभी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस मनोनयन से अभाविप संगठन को मजबूती मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में छात्र - छात्राओं की परेशानियों का समाधान होगा ।
Post a Comment