कोढ़ा (कटिहार)। कोढ़ा अंचल को नया पुलिस निरीक्षक मिल गया है। साजेद आलम ने औपचारिक रूप से पुलिस निरीक्षक के पद का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पुलिस निरीक्षक साजेद आलम ने कहा कि कोढ़ा पुलिस अंचल से जुड़े सभी थाना क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से शराब कारोबार, यातायात नियमों के उल्लंघन और सामाजिक अपराधों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। स्थानीय लोगों ने नए पुलिस निरीक्षक के कार्यभार संभालने पर उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था में सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी।
Post a Comment