Top News

मगध डिवीज़न उमंग–2026 का सफल समापन, गया अभियंत्रण महाविद्यालय का रहा दबदबा


गया। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित मगध डिवीज़न उमंग–2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल के औरंगाबाद, अरवल, नवादा एवं जहानाबाद स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के फैकल्टी एवं छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे खेल ,हिंदी एवं अंग्रेज़ी निबंध लेखन, कहानी लेखन, वाद–विवाद, क्विज़, समूह चर्चा, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, सिंगिंग एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में गया अभियंत्रण महाविद्यालय के प्रतिभागियों का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिन्होंने अधिकांश प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता एवं उपविजेता स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर गया अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजन सरकार ने आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी समन्वयकों (कोऑर्डिनेटर्स) की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से प्रो. मो. असलम एवं डॉ. प्रलयंकर कुमार सिंह के योगदान की प्रशंसा करते हुए हॉस्पिटैलिटी व्यवस्था के लिए चीफ वार्डन एवं सभी वार्डनों को धन्यवाद दिया।
प्राचार्य ने बताया कि मगध डिवीज़न उमंग–2026 में चयनित प्रतिभागी आगामी राज्यस्तरीय उमंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहाँ वे मगध प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य फैकल्टी एवं छात्रों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करना है, जो इस आयोजन के माध्यम से सफलतापूर्वक साकार हुआ। समापन समारोह में विजेताओं को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post