कटिहार। कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत पवई पंचायत में राजस्व भूमि सुधार के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता पवई पंचायत के मुखिया मोहम्मद काजिम ने किया।शिविर में भूमि से संबंधित मामलों—जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन, नामांतरण, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, अतिक्रमण से जुड़े आवेदन एवं अन्य राजस्व वादों की सुनवाई की गई।
शिविर के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। शेष आवेदनों को शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है और पारदर्शी व समयबद्ध सेवा सुनिश्चित होती है।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिन्होंने इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया।
Post a Comment