Top News

गाजे-बाजे के साथ नम आंखों से विद्या की देवी मां शारदे की हुई विदाई

कटिहार। रविवार को प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां शारदे (सरस्वती) की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। पूजा-अर्चना के बाद जब मां शारदे की विदाई का समय आया तो श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।इस दौरान हर वर्ष की भांति नवयुवक एकता संगठन फुलवरिया चौक एवं मिल टोला वार्ड संख्या 4 कमिटि के सदस्यों ने गाजे - बाजे के साथ मां शारदे प्रतिमा का  समिप के स्थित तालाबों में शांति पूर्ण मौहाल में किया।वहीं विदाई समारोह के दौरान कमिटी के सदस्य सरोज कुमार चौधरी, ज्ञानदीप चौधरी, कुंदन चौधरी, शुभम् कुमार साह, रोशन कुमार, मनी चंद कुमार, बम-बम कुमार, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार,आशिश कुमार, रोहीत कुमार,व अन्य सदस्यों ने अपनी अपनी भागीदारी शांति पूर्ण माहौल में विसर्जन करने में सुनिश्चित की ।
विदाई जुलूस में ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु मां शारदे के जयकारे लगाते नजर आए। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मां शारदे से विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा।

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं आयोजन समितियों द्वारा शांति और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। शांतिपूर्ण वातावरण में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः मां शारदे के आगमन की कामना के साथ विदाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post