कटिहार। ढ़ा प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 8 में स्थित कैलाश सिंह प्राथमिक विद्यालय परिसर में नव युवक सरस्वती पूजा समिति के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने विधि-विधान से मां सरस्वती की आराधना की।
पूजा के दौरान विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिससे वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। पूजा उपरांत मां सरस्वती की प्रतिमा की विदाई शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में की गई। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।वहीं पूजा आयोजन में समिति के कार्यकर्ता कृष्णा पासवान, कुमार राजा, सुमन कुमार, विकास कुमार मंडल, सावन कुमार राज, इंद्रदेव कुमार, बबन कुमार, राकेश गुप्ता, विशाल कुमार राज, कुणाल कुमार, बंटी कुमार राय ,विशाल कुमार दास ,व अन्य समिति के युवाओं ने अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति की ओर से पूजा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Post a Comment