नए साल के आगमन पर जहां पूरी दुनिया जश्न में डूबी है, वहीं युवा अधिकार एकता मंच के युवाओं ने एक सराहनीय पहल करते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए शहर के विभिन्न फुटपाथों, रैन बसेरों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच भारी संख्या में कंबल वितरित किए गए।
सेवा से शुरुआत कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मंच के संरक्षक करण राज ने कहा, "नए साल का असली उत्सव किसी की आंखों के आंसू पोंछने और किसी जरूरतमंद की मदद करने में है। भीषण शीतलहर को देखते हुए हमारी टीम ने यह निर्णय लिया कि हम जश्न के बजाय उन लोगों की मदद करेंगे जिनके पास सिर छुपाने को छत नहीं है और तन ढकने को गर्म कपड़े नहीं हैं।"
वही युवा अधिकार एकता मंच के अध्यक्ष रमण प्रेम के कहा कि सदस्यों ने देर रात तक अभियान चलाकर पूर्णिया नगर निगम जैसे इलाकों में घूम-घूम कर बुजुर्गों, विधवाओं और बच्चों को ठंड से बचने के लिए कंबल प्रदान किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और उन्होंने युवाओं को ढेर सारा आशीर्वाद दिया।
वही मंच के कोषाध्यक्ष मनीष यादव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर इस कड़ाके की ठंड में गरीबों की मदद करनी चाहिए।
वहीं मंच के पूर्णिया जिला संयोजक राजा बाबू में कहा कि हमारा संगठन हमेशा युवाओं, जरूरतमंदों और गरीब असहाय लोगों के लिए खड़ा रहती है।
वहीं इस अभियान में मंच प्रिंस यदुवंशी, सुमन कुमार, नीरज, दीपांशु, छोटू के साथ दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
Post a Comment