सुपौल। भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर समाजवाद और वर्तमान पीढ़ी"विषय पर एक विचारोत्तेजक परिसंवाद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, एवं कोशी प्रहरी, सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन डिग्री कॉलेज, सुपौल के सभागार में प्राचार्य परमेश्वरी प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं संचालन प्रमोद कुमार यादव ने किया ।परिसंवाद में समाजवादी चिंतक एवं जीविका प्रबंधक विजय कुमार साहनी , रामचंद्र यादव,अशोक कुमार, अरविंद कुमार, पूनम जी, शशांक राज, रघुवंश कुमार, प्रमोद कुमार यादव अन्य वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी विचारों, सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का समाजवाद केवल राजनीतिक विचार नहीं था, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की एक जीवंत प्रक्रिया थी, जिसकी प्रासंगिकता आज की युवा पीढ़ी के लिए और भी अधिक बढ़ गई है।
कार्यक्रम में यह चर्चा विशेष रूप से उभरकर सामने आई कि वर्तमान दौर में बढ़ती असमानता, बेरोज़गारी और सामाजिक विभाजन के बीच कर्पूरी ठाकुर और डॉ. लोहिया के विचार युवाओं को एक वैकल्पिक और मानवीय दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे जननायक के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें सामाजिक जीवन में आत्मसात करें। परिसंवाद में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर 102 वी जयंती समारोह में सबों ने पुष्प अर्पित किया तत् पश्चात परिसंवाद समाजवाद और वर्तमान पीढ़ी के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रजकिशोर यादव,टेकनारायण यादव, डॉ रमेश कुमार,बिनोद कुमार, कैलाश कुमार ,धर्मेंद्र, रणधीर कुमार, राजेंद्र यादव,रंजीत कुमार, कॉलेज के चंद्रिका प्रसाद यादव,मो शमशेर,मनोज यादव,अशोक अन्य लोग मौजूद थे।
Post a Comment