Top News

छठ घाट सीढ़ी निर्माण के लिए कृषि मंत्री को सौपा मांग पत्र

मधेपुरा। चौसा पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार यादव और सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र यादव ने शनिवार को बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को एक मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र कृषि फार्म छठ घाट पर सीढ़ी निर्माण को लेकर दिया गया। मंत्री रामकृपाल यादव नवगछिया से चौसा होते हुए पुरैनी प्रखंड के बलिया में लगने वाले दो दिवसीय कृषि मेले का उद्घाटन करने जा रहे थे।कृषि फार्म के समीप मंत्री रामकृपाल यादव और बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव का काफिला रोका गया। 
स्थानीय प्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और फिर उन्हें मांग पत्र सौंपा।मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव ने बताया कि कृषि फार्म छठ घाट पर वर्षों से पूजा-अर्चना की जाती है। हालांकि, यहां सीढ़ी नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी समस्या के समाधान के लिए सीढ़ी निर्माण की मांग की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post