Top News

हथियार लेकर गाँव मे घूम रहा युवक गिरफ्तार, गोली,खोखा बरामद

कटिहार /सिटी हलचल न्यूज 

शुक्रवार को कुर्सेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  सफलता हासिल की। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर कुर्सेला बस्ती क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष पुलिस टीम गठित की और मौके पर भेजा।पुलिस टीम जैसे ही संदिग्ध स्थल पर पहुंची, वहां मौजूद युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए उसका पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया


गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज कुमार, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता टुनटुन पासवान, निवासी कुर्सेला बस्ती के रूप में हुई है।पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने तत्काल उसे थाने लाकर पूछताछ की।पुलिस मामले में गहराई से छानबीन कर रही है कि हथियार युवक के पास कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाने वाला था

थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post