पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज
बिहार के पूर्णियां जिले में दुर्गापूजा पंडाल में अनियंत्रित स्कॉर्पियो घुस गई। स्कॉर्पियो की गति इतनी तेज थी कि चालक ने इसपर से अपना नियंत्रण खो दिया और पूजा पंडाल में बैठे पुजारी सहित 4 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस घटना में पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई, 4 श्रद्धालुओं को बेहतर ईलाज हेतु पूर्णियां भेजा गया हैं। घटना बायसी थाना क्षेत्र के मीनापुर पंचायत के बैरिया गाँव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बैरिया गाँव मे विजयादशमी के संध्या में गाँव वाले प्रतिमा विसर्जन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गाँव का ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पूजा पंडाल में एक तरफ से घुसते हुए
दूसरी तरफ से निकलते हुए खेत मे पलट गई। वही पंडाल के अंदर बैठी 4 श्रद्धालुओं सहित पुजारी को कुचल दिया। घटना को देख ग्रामीण सभी घायलों को ऑटो पर लेकर बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया, मगर गाड़ी पर ही पुजारी भगवत महलदार की मौत हो गई। वही स्कॉर्पियो पर सवार 3 लोगो को भी मामूली चोट आई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने गाड़ी में बैठे गुलाम मुस्तफा नाम के शख्स और उसके साथियों को पकड़ लिया। जिसके बाद गुलाम मुस्तुफा के परिजन भी मौके आकर तीनो को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर लेते चले गए
वहीं घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची और खुद घायलों को उठाकर बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहाँ सभी की हालत चिंताजनक देखते हुए पूर्णियां रेफर कर दिया हैं। घटना के बाद हिन्दू समुदाय में आक्रोश देखा जा रहा है। वही घटना पर वरीय पदाधिकारी नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की महजूदगी में देर शाम प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया है। अभी तक इस मामलें में किसी प्रकार की कोई कार्यवाई नहीं हुई हैं। लोगों के गुस्सा को देखते हुए गाँव मे फिलहाल पुलिस बल मौजूद हैं।



Post a Comment