पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज
बिहार के पूर्णियां जिले में दुर्गापूजा मेला देखकर शुक्रवार सुबह अपने घर जा रहे लोग तेज रफ्तार बंदे भारत ट्रेन के चपेट में आ गए। इस घटना में 4 नाबालिग बच्चें की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल बताये जा रहे है। घटना कसबा थाना क्षेत्र के जबनपुर की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कसबा में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जो देर रात्रि तक चलता रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कई लोग पूर्णियां-जोगबनी रेललाईन के सहारे अपने घर जा रहे थे
तभी सुबह 4:45 में जोगबनी से खुलकर बंदे भारत ट्रैन पूर्णियां आ रही थी। सुबह सुबह कुहासे की वजह से लोगों को ट्रैन दिखाई नहीं दिया और सभी इसके चपेट में आ गए। घटना के बाद पीछे चल रहे लोग जब घटनास्थल पर पहुँचे तो बदहवास हो गए। लोगो के शव के टुकड़े कई दूर तक फैले हुए थे। घटना की सूचना पर स्थानिय थाना और सीओ फिलहाल मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु पूर्णियां भेज दिया है। सभी मृतक जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा गाँव के वार्ड 7 के निवासी हैं। मृतक की पहँचान सुंदर कुमार (15 वर्ष) पिता ब्रमदेव ऋषिदेव, सिंटू कुमार (15 वर्ष) पिता-अनमोल ऋषिदेव, जिगर कुमार (14 वर्ष) पिता राजेश रुषिदेव और रोहित कुमार (12 वर्ष) के रूप में की गई है
वही गंभीर रूप से घायल कुलदीप कुमार का ईलाज पूर्णियां मेडिकल कॉलेज में चल रहा हैं, जहाँ उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन ब्रमदेव ऋषि ने बताया कि सभी बच्चें को ठेकेदार मखाना फोड़ी के लिए पूर्णियां के सपनी ले गए थे। जहाँ सभी बच्चें दुर्गा पूजा देखने अपने दोस्तों के साथ गए थे। रात्रि में कैसे सभी कसबा पहुँच गए उन्हें पता नहीं। वही घटना की खबर सुनकर बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि भी पूर्णियां मेडिकल कॉलेज पहुँचे और खुद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवा रहे है। घटना के बाद आला अधिकारियों का आना शुरू है।



Post a Comment