Top News

नीतीश कुमार का ऐलान: बिहार में छात्रों को मिलेगी अब दुगुनी छात्रवृत्ति

पटना/सिटी हलचल न्यूज 

बिहार में शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति राशि को दोगुना कर दिया गया है। अब कक्षा 1 से 4 के बच्चों को ₹600 की बजाय ₹1200 और कक्षा 9-10 के विद्यार्थियों को ₹1800 की बजाय ₹3600 की राशि प्रदान की जाएगी।सरकार का यह निर्णय उन परिवारों के लिए वरदान साबित होगा


जो आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। यह बढ़ोतरी न केवल छात्रों को स्कूल जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा की ओर भी अग्रसर करेगी।मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह कदम राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है

इसके साथ ही सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चा बिना आर्थिक बाधा के अपनी शिक्षा पूरी कर सके और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़े।विशेष जानकारी: इस योजना के तहत छात्रवृत्ति सीधे बच्चों के बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post