मीरगंज/सिटिहलचल न्यूज
पूर्णियां। चर्चित हिन्दी साहित्य संगठन तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद,खगहा मीरगंज (पूर्णियाँ) के सदस्यों के समक्ष स्थापना दिवस मनाये जाने, विगत समारोह का आय- व्यय प्रस्तुत करने, "सार्वजनिक तरुणोदय पुस्तकालय" का गठन, शाखा समारोह को लेकर परिषद संस्थापक कैलाश बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में खगहा मीरगंज मुख्य शाखा स्थित "श्रीहरि साहित्य सदन" में बैठक हुई। बैठक में विगत आयोजित समारोह का आय- व्यय प्रस्तुत किया गया
इसी क्रम मे *सार्वजनिक तरुणोदय पुस्तकालय* का गठन दिसम्बर 2025 तक कर लेने, शाखा समारोह पूर्णियाँ, धमदाहा भवानीपुर रुपौली में 15 अक्तूबर से 25 नवंबर तक करा लेने, साथ ही तरुणोदय परिषद का 33 वाँ स्थापना दिवस समारोह पूर्णियाँजनपद स्थित खगहा मीरगंज में ही मनाने का निर्णय का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। ऐन मौके पर कार्यालय अध्यक्ष देवेश चौधरी, सदस्य शंभुनाथ झा, रौशन राही, प्रेम रंजन, सिकंदर यादव आदि मौजूद थे!


Post a Comment