Top News

पटना मेट्रो का शुभारंभ, बोरिंग रोड से भूतनाथ तक चली पहली मेट्रो

 


पटना/सिटिहलचल न्यूज

पटना में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुप्रतीक्षित पटना मेट्रो परियोजना का भव्य उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले विशेष आयोजन संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, “मेट्रो पटना की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगी और नागरिकों को आधुनिक, तेज़ व सुरक्षित परिवहन की सुविधा प्रदान करेगी


”उद्घाटन के साथ ही मेट्रो की पहली सेवा बोरिंग रोड से भूतनाथ  स्टेशन के बीच शुरू की गई। इस रूट को शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में से एक माना जाता है, जिससे यात्रियों को जाम से राहत और तेज़ आवागमन की सुविधा मिलेगी।पटना मेट्रो के अगले चरणों में अन्य रूटों पर भी सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे राजधानी के विभिन्न इलाकों को जोड़ते हुए शहर को आधुनिक परिवहन नेटवर्क से लैस किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post