24 सितंबर को शाम लगभग सात बजे वैशाली में एक किशोर को गोली मारने की घटना हुई है, जिसमें किशोर घायल हो गया। यह घटना वैशाली थाना क्षेत्र के बेनीपुरी रेलवे ढाला के निकट हुई, जब किशोर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने किशोर पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया
वैशाली थाना क्षेत्र के बेनीपुरी रेलवे ढाला के निकट एक किशोर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी, जब वह दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल किशोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल का इलाज किया
किशोर को दाहिने पैर के जंघा में एक गोली मारी गई है। घायल किशोर वैशाली के चार मुखी मंदिर निवासी रामेश्वर राय के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया गया।इस संबंध में घायल के बयान पर दो अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।घटना के संबंध में बताया गया कि मनीष कुमार मुजफ्फरपुर जिले के सरैया में अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के साथ बाइक से गया था। शामिल होने के बाद वह अपने रिश्तेदार के साथ लौट गया।उसके रिश्तेदार ने बगल के आरा मशीन के निकट बाइक से उसे छोड़ दिया। वहां से वह पैदल अपने घर मोबाइल देखते हुए जा रहा था। इसी दौरान ग्लैमर बाइक से दो बदमाश आया और उस नाम पूछने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच कहां सुनी हुई और मनीष को गोली मारकर फरार हो गए।
Post a Comment