Top News

जिला परिषद में कार्यरत कार्यपालक सहायक ने महादलित आयोग के अध्यक्ष को स्थायी नियोजन को ले सौंपा मांग पत्र

मांगपत्र सौंपते कार्यपालक सहायक।

कोढ़ा/शंभु कुमार 

जिला परिषद् में कार्यरत बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइ‌टी (सामान्य प्रशासन विभाग) बिहार, पटना द्वारा नियोजित कार्यपालक सहायक संघ ने अपने नियोजन स्थाई करने के संबंध के संबंध में बिहार सरकार के महादलित आयोग के अध्यक्ष सह कोढ़ा के पुर्व प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार ऋषि को एक मांग पत्र सौंपा है ।कार्यपालक सहायक ने अपने दिये मांग पत्र में उल्लेख किया है कि जिला परिषद् में बिहार सरकार द्वारा आवंटित कार्यों का निर्वहन जिला परिषद् में कार्यरत बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (सामान्य प्रशासन विभाग) बिहार, पटना द्वारा नियोजित कार्यपालक सहायकों द्वारा सफलतापुर्वक लम्बे अवधि से किया जा रहा है


किन्तु सेवा संविदा होने के कारण भविष्य असुरक्षित है।जिससे की हमलोगों का भविष्य को देखते हुए नियोजन को स्थाई करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री से पहल करने की कृपा करेंगे। आवेदन सौंपने उपरांत मनोज कुमार ऋषि ने बताया कि कार्यपालक सहायकों को आश्वासन दिया की उसकी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा,ताकी आप लोगों की इस समस्याओं का समाधान हो सके ।वही इस आवेदन को सौंपने में कार्यपालक सहायक,राम इकेरेल साह, मोहम्मद शाहिद,अमित कुमार सुलान , रितेश कुमार सिन्हा आदि शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post