Top News

जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बहादुरगंज थाना का लिया जायजा,अभिलेखों का किया निरीक्षण

 

बहादुरगंज /सिटी हलचल न्यूज 

किशनगंज : थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल राज बहादुरगंज थाना पहुंचे। जहां थाना की विधि व्यवस्था का जायजा के साथ ही साथ गुंडा पंजी, गिरफ्तारी पंजी, ओड़ि रजिस्टर, फरारी पंजी, निरिक्षण पंजी सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए लंबित कांडो के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। मौके पर ही थाना परिसर में चल रहे साप्ताहिक जनता दरबार में जमीनी विवाद से जुड़े लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए


तथा जमीन संबंधी मामलों के निबटारे के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जहां मौके पर आंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज कैप्टन संजय पांडे, थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार, अपर थाना अध्यक्ष बहादुरगंज अमित कुमार, अंचल अधिकारी बहादुरगंज आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व जिलाधिकारी विशाल राज ने प्रखंड के 10 पंचायतों के विभिन्न अनुसूचित जाति, जनजाति गांव में चल रहे विकास शिविर का भ्रमण कर शिविर की गतिविधि का निरीक्षण भी किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post