अशोक सिंह और रामकृष्ण तरुण समर्थकों संग कांग्रेस में हुए शामिल

पटना /सिटी हलचल न्यूज 

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में आयोजित मिलन समारोह में   सिवान जिला के वरीय समाजसेवी अशोक कुमार सिंह और  रामकृष्ण तरुण  ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के हाथों ग्रहण किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी  कृष्णा अल्लावरू ने सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि अशोक कुमार सिंह और रामकृष्ण तरुण के आने से सिवान में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी


साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भविष्य के दिनों में और भी कई जिलों से महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ेंगे। सिवान जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में दोनों आगत नेताओं और उनके समर्थकों को जुट जाने को कहा गया।समाजसेवी अशोक कुमार सिंह सदस्यता ग्रहण के पश्चात  कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देशहित में कार्य कर रही है और राहुल गांधी के नेतृत्व पर मुझे बेहद भरोसा है। कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक न्याय की जो लड़ाई लड़ी है वो बेहद महत्वपूर्ण है। देश का उज्ज्वल भविष्य कांग्रेस के हाथों में ही संभव है

रामकृष्ण तरुण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रख सकती है। देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाने की जरूरत है।सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में सारण जिला के  राहुल कुमार यादव, शमनोज यादव सहित दर्जनों युवा साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र गुप्ता, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुन्नन एवम् अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post