फरार वारंटी के घर चस्पा गया इश्तेहार

 

बैसा /सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां : रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में रौटा पुलिस के द्वारा एक फरार वारंटी के घर इश्तेहार चस्पा किया है। फरार वारंटी में - रौटा थाना  कांड संख्या- 13 /25 के फरार वारंटी -  मो दिलशाद , पिता - मो अनवर ,  ग्राम - मसुरिया , वार्ड नंबर -10 , थाना - महलगांव, जिला - अररिया शामिल है।  रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में रौटा पुलिस के द्वारा उक्त  व्यक्ति के घर पर कुर्की जब्ती करने हेतु इशतेहार चस्पा गया 


रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि उक्त   व्यक्ति गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे हैं । जिसके कारण माननीय न्यायालय से इशतेहार निर्गत कर उक्त  व्यक्ति के घर पर चस्पाया गया। इश्तेहार चस्पा के दौरान पु अनि - समीर कुमार पाण्डेय सहित रौटा पुलिस बल मौजूद थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post