Top News

हमें प्रकृति को संरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए: नूतन गुप्ता

 

 पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़

 प्राकृतिक पर्व सरहुल बाहा पूजा हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया. सरहुल पूजा स्थल शहर के राजेन्द्र बाल उद्यान और हांसदा पूजा स्थल में भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता शामिल हुई. इस दौरान नृत्य कर रही आदिवासी महिलाओं के साथ जम कर नृत्य करते दिखे. मौके पर जिला मंत्री श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस त्योहार में प्रकृति की पूजा की जाती है. पूरा घर परिवार और समाज प्रकृति की तरह हरा-भरा और खुशहाल रहे इसी कामना के साथ उत्साह पूर्वक सरहुल पर्व मनायी जाती है. उन्होंने  कहा कि सरहुल पूजा महज एक त्योहार ही नहीं बल्कि प्रकृति से जुड़ाव का एक प्रतीक है


इसलिए इस पर्व को प्राकृतिक पर्व के तौर पर जाना जाता है. सरहुल पर्व पर हमें प्रण लेना चाहिए कि हमारे आदिवासी परंपरा और संस्कृति को सदैव जीवित रखेंगे. केंद्र व राज्य सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है. खासकर आदिवासी युवा कैसे आगे बढ़ें, इस पर सरकार एक विजन के तहत कार्य कर रही है

उन्होंने कहा कि यहां हम प्रकृति को संरक्षित रखने का संकल्प लेते हैं. हमारा संकल्प पूरा हो, इस दिशा में हमें सदैव प्रयास करते रहना चाहिए. इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री श्रीमती गुप्ता ने  सरहुल बाहा पूजा की शुभकामना देते हुए प्रकृति को संरक्षित रखने की अपील की.

Post a Comment

Previous Post Next Post