मुरलीगंज/मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड चार होकर गुजरने वाली 17 आरडी नहर में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात महिला की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। देखते हीं देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया गया कि रामपुर गांव के वार्ड चार से होकर गुजरने वाली बेलदौर नहर के दक्षिण भीसी के पुलिया में घास काटने गई महिलाओं ने एक अज्ञात शव देखा। स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद शव को स्थानीय लोगों की मदद से नहर में से निकलवाया
शव देखने के बाद प्रतीत हो रहा था यह कई दिनों से पुलिया में फंसा हुआ था। पुलिस की मानें तो 30-35 वर्षीय महिला का शव है। उसके हाथ पर गोदना बनाया हुआ है। पैर में बिछिया पहने हुई थी। लोगों की भीड़ में किसी ने उसकी पहचान नहीं कर पाई है। वहीं काफी पुराना शव रहने के कारण उसमें कीड़े लग गये थे। दूर तक बदबू हो रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव देख कर लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर नहर से निकलती छोटी पुलिया में घुसा दिया है
ताकि लोगों को कुछ पता नहीं चल सके। लेकिन मंगलवार की सुबह जब कुछ महिलाएं उधर घास काटने गई तो शव देख गया। जिसके बाद उसे पुलिया से निकाला गया। लेकिन स्थानीय किसी लोग के द्वारा शव की पहचान नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस शिनाख्त में जुट गयी। लेकिन काफी देर तक शव का शिनाख्त नही हो सका। वहीं स्थल पर मौजूद एसआई मनोज पासवान ने कागजी प्रक्रिया करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है।