Top News

गैंग रेप के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बहादुरगंज/सिटी हलचल न्यूज़ 

किशनगंज : बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने छापामारी कर मामले में संलिप्त तीन में से दो आरोपी को उनके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा है। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था


पीड़िता ने आरोप लगाते हुए पुलिस के समक्ष बताया है कि पैकटोला पलासमनी निवासी अनवार आलम, असलम तथा रब्बानी तीनों ने मिलकर उन्हें 29 मार्च की शाम अकेला पाकर उसे घर से उठाकर ले गए एवं बेपर्दा कर उसके साथ दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाकर महिला को बदनाम करने की कशिश भी किया है। उधर पीड़िता के लिखित शिकायत पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 163/25 को दर्ज कर आगे की कारवाई में जुटी थी। जिसके परिणाम स्वरूप बुधवार की रात बहादुरगंज पुलिस ने कांड के आरोपी असलम तथा रब्बानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।वहीँ मामले मे शामिल एक अन्य आरोपी कि गिरफ्तारी मे पुलिस जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post