Top News

वक्फ बिल के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में लगाए नारे

 

बायसी से मनोज कुमार

बायसी में अल्पसंख्यक मार्च प्रखंड अध्यक्ष अली अकबर के द्वारा आज वक्फ बिल संशोधन को लेकर पैदल मोर्चा निकाला आपको बता दे की वक्फ बिल संशोधन के विरोध में सैकड़ो की संख्या में हरे रामपुर चौक से पैदल मोर्च निकलते हुए बायसी सुखा पुल होते हुए पुणे विधायक कार्यालय पहुंचे वक्फ बिल के विरोध में लोगों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वक्फ बिल पास करके मुस्लिम समुदाय के लोगों को टारगेट किया जा रहा है विधायक प्रतिनिधि प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद राजीव ने कहा कि हमारी जमीन हमारी प्रॉपर्टी और उसका हम ही मालिक नहीं उन्होंने बिहार सरकार पर एवं आंध्रप्रदेश  सरकार पर आरोप लगाते हुए


कहा कि इन लोगों ने मुस्लिम सामुदायिक लोगों पर टारगेट करते हुए वक्फ बिल संशोधन पास किया है जो हम लोग इनका पुरजोर विरोध करते हैं सरकार को वकफ बिल संशोधन वापस लेना होगा वहीं राजद के विधायक मोहम्मद सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मुस्लिम समुदाय के लोगों को कहीं ना कहीं बरगलाने एवं टारगेट करने का काम कर रहा है इसलिए वक्फ बिल संशोधन वापस लेना होगा सरकार को ,इस पैदल मोर्च में सैकड़ो की संख्या में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद इम्तियाज आलम

मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अब्दुल राशिद राजा, शाहनवाज आलम, जिला परिषद प्रतिनिधि तारीख अनवर उर्फ परवेज नाज,मोहम्मद मुख्तार आलम, नगर निगम पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कुर्बान अली उप मुख पार्षद हसन राजा ,पंचायत समिति प्रतिनिधि जमील अख्तर, अन्य शामिल होकर बायसी अनुमंडल कुमारी तोशी को मेमोरेंडम सोपा गया वहीं वक्फ बिल संसाधन पैदल मोर्चा में बिल्कुल शांतिपूर्वक से समाप्त हुई

Post a Comment

Previous Post Next Post